-->

One person company kaise banaye|एक व्यक्ति कंपनी कैसे बनाये

One person company kaise banaye|एक व्यक्ति कंपनी कैसे बनाये

आईये आज के लेख One person company kaise banaye|एक व्यक्ति कंपनी कैसे बनाये के विषय में विस्तृत रुप से चैक करते हैं। और इसको तैयार कर इसका रजिस्ट्रेशन कराके अपने कारोबार को तेजी से आगे बढाने हैं

सामान्य रुप से देखा जाये तो इसे बनाने के लिए पहले कई लोगों पर निर्भर रहना होता था। जो कभी कभी अच्छी सोच और विचार धारा के समान दृष्टिकोण के लोगों को इक्कठा कर तैयार करना कठिन भी होता है।

जिससे इसे बनाने की प्रक्रिया जादा बड जाती है। किन्तु सबके उद्देश्य और व्यापार की प्रकृति के अनुसार अपनी अपनी कुछ सीमाएं होती हैं। जो सभी को अलग और विशेष बना देती हैं।

One person company एक व्यक्ति कंपनी

इसे बनाना 2013 से पहले तक सम्भव ही नहीं था। क्योंकि पहले ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। उस समय तक प्राइवेट कंपनी तो बनाई जा सकती थी। 

जिसमें कम से कम दो सदस्य होते हैं। तब लोगों को केवल पूर्ति के लिए अपने घर परिवार, मित्र या रिस्तेदारों को उसमें रखना पड़ता था। 

किन्तु कंपनी संशोधन अधिनियम 2013 में इस प्रक्रिया को कुछ और सरल करते हुए। इसे एक व्यक्ति स्वामित्व कंपनी बनाने की विचार धारा को स्थान और स्वारुप प्रदान किया गया

जिसके माध्यम से अब केवल एक व्यक्ति इस प्रकार की इकाई को संगठित और व्यवस्थित तरीके से इसकी रचना कर सकता है। 

वह अकेला व्यक्ति ही इस इकाई के सभी शेयर अंशों का धारक होता है। अर्थात केवल वही सम्पूर्ण इकाई का शेयर होल्डर होता है। वही उसका सर्वेसर्वा होता है। और यह प्रायः प्राइवेट इकाई ही होती है

यह अपनी इकाई के शेयरों को अन्य पब्लिक को बेचने के लिए आमन्त्रित नहीं कर सकते हैं। और ना ही अपने अंशों को ट्रांसफर कर सकते हैं

इसमें एकल स्वामित्व अपने नाम के अनुसार वह ही सम्पूर्ण इकाई का स्वामी ओनर होता है

इसे एकल व्यक्ति स्वामित्व कंपनी one person company OPC भी कहते हैं

इसमें केवल एक ही सदस्य प्रमुख होता है। इसमें कुल डायरेक्टर कम से कम 1 और अधिकतम 15 ही हो सकते हैं

जो उसके विचार और उद्देश्य को शीघ्र ही सफलता और उन्नति का स्वारुप प्रदान करने में सक्षम सिद्ध हो रहा है। 

क्योंकि उस समय के बाद इस प्रकार की अनेकों इकाईयों का निर्माण सरलता से किया गया है

कई देशों में इस प्रकार की व्यवस्था को अपना कर वहां के लोगों ने अपनी तरक्की और उन्नति के साथ अपने राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में सराहनीय योगदान प्रदान किया है

One person company registration एक व्यक्ति कंपनी का रजिस्ट्रेशन

एक व्यक्ति स्वामित्व वाली कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए केवल एक व्यक्ति ही पर्याप्त है। जैसा कि इसके से स्पष्ट है। 

इसमें भी ठीक प्राइवेट और पब्लिक लिमिटेड की तरह वैसी ही प्रक्रियाओं को करना पड़ता है। जैसे कि- सबसे पहले इसका भी एक प्रभावशाली सरलसा नाम तैयार करके। 

जो प्रस्तावित कार्य और व्यवसाय की प्रकृति हिसाब से हो तो बहुत अच्छा है। रजिस्ट्रार या कंपनी मंत्रालय के यहां से उस नाम की उपलब्धता को सुनिश्चित करना होगा

जिसकी कुछ फीस भी जमा करनी होती है। और नाम की उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद पंजीकरण की आगे की प्रक्रियाओं की ओर बडेंगे

One person company-One person company registration
एक व्यक्ति कंपनी कैसे बनायें

इसके नाम के साथ प्राइवेट लिमिटेड या लिमिटेड शब्द की तरह OPC शब्द को लगाना आवश्यक होता है।

जैसे कि- example private limited opc

इसमें भी प्राइवेट लिमिटेड और लिमिटेड की तरह ही हमें स्मृति पत्र सीमानियम Memorandum Of Association M.O.A और आन्तरिक नियम Article Of Association A.O.A को ध्यान से बनाने होंगे। जो इसके महत्वपूर्ण पेपर होते हैं।

One person company registration ke liye paper एक व्यक्ति कंपनी का रजिस्ट्रेशन के पेपर

  • इसका नाम example opc
  • स्मृति पत्र सीमानियम Memorandum Of Association M.O.A
  • आन्तरिक नियम Article Of Association A.O.A
  • डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र
  • डायरेक्टर पहचान संख्या DIN number
  •  इकाई के नाम का पैन कार्ड
  • पहचान पत्र आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • नवीनतम फोटो
  • इकाई के नाम की मोहर
  • इसका GST goods and service tax पंजीयन संख्या
  • कार्यालय स्वामित्व प्रमाण या किरायनामा
विचार और उद्देश्य की प्रकृति के अनुसार ध्यान से स्मृति पत्र सीमानियम को स्वयं या किसी विशेषज्ञ की सहायता से भी तैयार करा सकते हैं।
स्मृति पत्र में प्रस्तुत किये गये उद्देश्यों को पूरा करने और व्यवसायीक संचालन के लिए आन्तरिक नियम आर्टिकल आफ एसोसिएशन को भी बहुत अच्छे से तैयार करना होगा

डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र भी पंजीयक के यहां से प्राप्त करने होंगे। जिसके लिए कुछ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। इसके लिए पहचान पत्र पैन कार्ड निवास प्रमाण पत्र जैसे कुछ पेपर लगाने होंगे

डायरेक्टर पहचान संख्या डिन नम्बर भी पंजीयक के यहां प्राप्त करना होगा

सम्भावित इकाई के नाम से उसका permanent account number pan पैन कार्ड भी बनवाना पडेगा

इकाई के कारोबार करने के लिए उसका वस्तु एवं सेवा कर goods and service tax GST पंजीकरण कराना होगा। जो सरकार की ओर से निशुल्क प्रदान किया जाता है

इकाई के नाम की एक मोहर भी तैयार करना है। जिसे पंजीकरण की प्रक्रिया में सभी पेपरों पर लगाया जाना जरुरी होगा।

इकाई का पंजीकृत कार्यालय स्वयं की सम्पत्ति में है तो स्वामित्व का प्रमाण अन्यथा किराये पर है तो किरायानामा भी आवश्यक होगा।

उसके एपूरुव नाम से इकाई का एक चालू खाता भी बैंक में खुलवाना आवश्यक होगा।

यह सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को ठीक से पूर्ण करने के बाद सभी पेपरों पर हस्ताक्षर कर और मोहर लगाकर पंजीयकों कार्यालय में कुछ निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन जमा किया जाना चाहिए।

उसके पश्चात इन सभी प्रक्रियाओं का पंजीयकों के माध्यम से चैक करने के पश्चात कि सभी प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन किया गया है। 

फिर रजिस्ट्रार इकाई के इन कार्पोरेशन रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र प्रदान कर देता है। और प्रमाण पत्र मिलने के बाद कार्य विधिवत सुचारु रुप से शुरु किया जा सकता है।

One person company registration fees एक व्यक्ति कंपनी रजिस्ट्रेशन फीस

एकल व्यक्ति स्वामित्व इकाई के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ निर्धारित शुल्क सरकारी जमा पत्र से जमा कराया जाता है।

अब हम बहुत अच्छे जान और समझ चुके हैं कि One person company kaise banaye|एक व्यक्ति कंपनी कैसे बनाये और इसका रजिस्ट्रेशन कराकर अपने विचार को सफलता पूर्वक साकार कर सकते हैं। 
आप सभी के आइडिया के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं हैं। इस लेख को आगे भी आवश्य शेयर करें। धन्यवाद! 


Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ